Wednesday, November 9, 2011

परिचय की गाँठ

यों ही कुछ  मुस्काकर तुमने
परिचय की वो गाँठ लगा दी!

था पथ पर मैं भूला भूला
फूल उपेक्षित कोई फूला
जाने कौन लहर थी उस दिन
तुमने अपनी याद जगा दी।

यों ही कुछ मुस्काकर  तुमने
परिचय की वो गाँठ लगा दी!

कभी-कभी यों हो जाता है
गीत कहीं कोई गाता है
गूँज किसी उर में उठती है
तुमने वही धार उमगा दी।

यों ही कुछ मुस्काकर तुमने
परिचय की वो गाँठ लगा दी!

जड़ता है जीवन की पीड़ा
निष् तरंग पाषाणी क्रीड़ा
तुमने अनजाने वह पीड़ा
छवि के सर से दूर भगा दी।

यों ही कुछ मुस्काकर तुमने
परिचय की वो गाँठ लगा दी!

                                             - त्रिलोचन

क्या करूँ सम्वेदना लेकर तुम्हारी ?


क्या करूँ सम्वेदना लेकर तुम्हारी ?
क्या करूँ ?

मैं दुखी जब जब हुआ
सम्वेदना तुमने    दिखाई
मैं कृतज्ञ हुआ हमेशा
रीति दोनों ने निभाई
किन्तु इस आभार का अब
हो उठा है बोझ भारी

क्या करूँ सम्वेदना लेकर तुम्हारी ?
क्या करूँ ?

एक भी उच्छाव मेरा
हो सका किस दिन तुम्हारा ?
उस नयन से बह सकी कब
इस नयन की अश्रु धारा ?
सत्य को मूंदे रहेगी
शब्द की कबतक पिटारी ?

क्या करूँ सम्वेदना लेकर तुम्हारी ?
क्या करूँ ?

कौन है जो दूसरों को
दुःख अपना दे सकेगा ?
कोंन है जो दूसरों से
दुःख उसका ले सकेगा ?
क्यों हमारे बीच धोखे
का रहे व्योपार जरी

क्या करूँ सम्वेदना लेकर तुम्हारी ?
क्या करूँ ?

क्यों न हम यह मन लें , हम हैं
चल रहे ऐसी डगर पर
हर पथिक जिस पर अकेला
दुःख नहीं बटते परस्पर
दूसरों की वेदना में
वेदना जो है दिखता
वेदना से मुक्ति का निज
हर्ष केवल है छिपाता
तुम दुखी हो तो सुखी मैं
विश्व का अभिशाप भारी !!

क्या करूँ सम्वेदना लेकर तुम्हारी ?
क्या करूँ ? 
                                              - श्री हरिवंशराय बच्चन

Tuesday, April 5, 2011

पथ का बरगद

पथ के बरगद की छाओं में
तू थम न जाना ऐ राही
उन मीठी ठण्ड हवाओं में 
तू रम न जाना ऐ राही

है दूर तलक तुझको जाना
है मंजिल का पैगाम यही 
हर पग पर राहें फूटी हैं 
इन राहों की भरमारों में 
तू गुम न जाना ऐ राही

पथ के बरगद की छाओं में
तू थम न जाना ऐ राही


जब छाया घोर अँधेरा हो 
गिर जाने का डर गहरा हो 
जब कोसों दूर सवेरा हो 
बस एक दीपक की ख्वाइश में 
तू जम न जाना ऐ राही

पथ के बरगद की छाओं में
तू थम न जाना ऐ राही

दिन में सूरज का साथ लिए
रातों में प्यार अँधेरे से 
बढ़ता जा तू अपनी धुन में 
बस एक साथी की चाहत में 
तू ग़म न जाना ऐ राही 

पथ के बरगद की छाओं में
तू थम न जाना ऐ राही
उन मीठी ठण्ड हवाओं में 
तू रम न जाना ऐ राही


Tuesday, March 29, 2011

जीवन की अस्थिरता

गरजे बरसे मचले सावन 
भीगी रुत में प्यासा ये मन
जलती लकड़ी हो या चन्दन 
मरुभूमि रहे या वृन्दावन 
ना ना ना क्यों लगता ये मन 
वन उपवन हो या जनजीवन 
आशा दिखती न कोई किरण 
जो जीवित करदे आकर जीवन


Thursday, March 10, 2011

बस आगे बढ़ते जाना है

हम भी हैं काबिल मुश्किल को

अब तो बस यह समझाना है 

मझधार सही, हर बार सही 

बस आगे बढ़ते जाना है 


लहरें सागर का गहना हैं 

उनका आना स्वाभाविक है 

छोटी, ऊँची,नीची लहरें 

तूफाँ आना भी जायज़ है

जो तुम ना मानों हार 

ये लहरें अपना शीष झुकएँगी 

जो तुमने मानी हार 

तो लहरें तुमको आज डूबायेंगी

लहरों से हम क्यों डरें

हमें भू खोज नयी अब लाना है 


मझधार सही हर बार सही 

बस आगे बढ़ते जाना है 


रास्ता सीधा सब चल जाएँ 

अड़चन आई तो रुक जाएँ

पर वीर वही कहलाते हैं 

जो आगे बढ़ते जाते हैं 

आंधी आये तूफाँ आये 

सब रुक जाएँ तो रुक जाएँ

पथ में जो आई चट्टानें

उनको भी अब पिघलाना है 

जब सबने घुटने टेक दिए 

तब हमको पाँव बढ़ाना है 


मझधार सही हर बार सही 

बस आगे बढ़ते जाना है 


जिनको है प्यार उड़ानों से 

वो कब डरते गिर जाने से ?

जो गिरकर हम यूँ रुक जाते

जो थककर हम यूँ झुक जाते

तो क्या पंछी हमसे जलते ?

तो क्या तारे हम छू पाते ?

हर गलती से सीखा हमने 

हर बार नया विश्वास जगा 

"जो चाहा है वो पाया है"

ये गीत हमें फिर गाना है 


मझधार सही हर बार सही 

बस आगे बढ़ते जाना है 

Tuesday, January 18, 2011

मैं और मेरे रास्ते

रास्ते ही रास्ते देखूं जहाँ हैं रास्ते 
क्यों मंजिलें दिखती नहीं चल पडूं जिनके वास्ते 
धूमिल पड़ी सी एक छवि 
क्यों दिख रही है ना कहीं 
जिसको में बढ़ के पा सकूं 
अपना जिसे बना सकूं
क्यों धुंध ये छटता नहीं
रास्ता है के कटता नहीं
वैसे के वैसे हैं, के क्यों 
कमते  नहीं ये फासले
रास्ते ही रास्ते देखूं जहाँ हैं रास्ते 
क्यों मंजिलें दिखती नहीं चल पडूं जिनके वास्ते 
चल पड़ा जो मैं  अगर 
पा जाऊँगा मंजिल मगर 
हर ओर जाती है नज़र 
क्यों ना रुकी उस राह पर 
जिस पर कदम बढ़ाके मैं 
पाजाऊं जो चाहूँ के मैं 
मीलों सफ़र भी ख़तम हो
एक कदम की शुरुवात से 
रास्ते ही रास्ते देखूं जहाँ हैं रास्ते 
क्यों मंजिलें दिखती नहीं चल पडूं जिनके वास्ते 

Thursday, January 13, 2011

चलो कोई तो बुरी आदत डालें

चलो कोई तो बुरी आदत डालें,
ज़िन्दगी इतनी साफ़ सुथरा अच्छी नहीं लगती

छुपाने को जो कुछ न हो, तो बताने में मज़ा ही क्या
आओ कोई तो राज़ पालें, ज़िन्दगी बिना राजों के अच्छी नहीं लगती

मिलादे सुरों में एक सुर अपना,कूद जाएँ समंदर में
ज़िन्दगी बैठकर किनारे अच्छी नहीं लगती..

बटोरें चाँद टुकड़े और बुने फिर ख्वाब एक अपना
ज़िन्दगी बिना क्वाबों के भी अच्छी नहीं लगती..

चलो कोई तो बुरी आदत डालें,
ज़िन्दगी इतनी साफ़ सुथरा अच्छी नहीं लगती..